डॉ आलिया
- 7 Years of Experience
- (BUMS)
डॉ आलिया यूनानी चिकित्सा में स्नातक हैं. इन्हें कंधे के दर्द को ठीक करने में महारत हासिल है. इस विधा में इन्हें करीब 6 साल का अनुभव है. अपने इलाज से डॉ आलिया ने कंधे दर्द जैसे रोगों के लिए देश के हज़ारों मरीजों का सफलता से उपचार किया है.
आर्युर्वेद और होम्योपैथी की तुलना में यूनानी उतना प्रसिध्द नहीं है। लेकिन इससे इलाज करने के बाद रोग जड़ से खत्म हो जाता है। आयुर्वेद की तरह यूनानी में भी नब्ज यानी नाड़ी देखकर रोग की पहचान की जाती है। इसमें नब्ज की गति को ध्यान में रखा जाता है। इसके अलावा मरीज का यूरिन टैस्ट भी किया जाता है। जिसमें इसके रंग और गाढ़ेपन को देखने के बाद ही इलाज शुरू किया जाता है। साथ ही मरीज की शारीरिक जाँच की जाती है। चेहरे के हावभाव, रंगत और परिवार के इतिहास को जाना जाता है। नेचुरोपैथी (प्राकृतिक इलाज) की तरह ही यूनानी चिकित्सा काम करती है। इसमें इलाज, जांच आदि समान होती हैं फर्क सिर्फ इनके आधार में पाया जाता है। शरीर में लाल तत्व को खून, सफेद को बलगम, पीले पित्त को सफरा और काले पित्त को सौदा का नाम दिया गया है। इनमें गड़बड़ी से रोग उत्पन्न होते हैं जिनका कारण समझकर इलाज शुरू किया जाता है।





















