घरेलू उपचार के इन 4 तरीकों से दूर किया जा सकता कंधे का दर्द

घरेलू उपचार के इन 4 तरीकों से दूर किया जा सकता कंधे का दर्द

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    हाथों के मूवमेंट में कंधों का बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है। बिगड़ती दिनचर्या और बदलते जीवनशैली के कारण कई बार इंसान कंधों की तकलीफ का सामना करता है। भागदौड़ या फिर मानसिक/ शारीरिक श्रम करने के उपरांत बदन दर्द या कधों की समस्या हो ही जाती है। हर बार इंसान डॉक्टर के पास ही जाए ऐसा मुमकिन नही हो पाता। वैसे तो बाजार में कई उपचार पद्धतियाँ प्रयोग में लाई जाती हैं लेकिन कंधे दर्द का घरेलू उपचार बेहद सुरक्षित और सटीक उपाय साबित हो सकता है। बढ़ते प्रदूषण और गर्मियों के इस मौसम में जहां घरेलू उपाय शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं तो दूसरी तरफ इन नुस्खों का किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नही होता। इस लेख के माध्यम से कंधों की प्रारम्भिक समस्या से लेकर घरेलू उपचार के कुछ ऐसे नायाब नुस्खों के बारे में जानेंगे जिनका सटीक प्रयोग मानव जीवन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

    कंधे दर्द की प्रारंभिक स्थिति और लक्षण।

    कंधे दर्द की प्रारंभिक स्थिति और लक्षण

    वैसे तो कंधे में दर्द होना एक सामान्य प्रक्रिया होती है लेकिन इसको नजरअंदाज करना बेहद भारी पड़ सकता है। एक हेल्थ सर्वे के मुताबिक देश में धूम्रपान और अल्कोहल के लती 80 फीसदी लोगों में इस तरह की समस्या दिखाई देती है। आमतौर पर तो यह सामान्य होता है लेकिन कई बार इसका सीधा संबंध दिल के रोग से भी देखा गया है।

    बढ़ती गर्मियों के मौसम में लू लगने से शरीर मे निर्जलीकरण से भी ऐसी समस्याओं का होना आम है। कई अन्य ऐसे कारण हैं जो कंधों की समस्या का कारण बन जाते हैं। कन्धों में दर्द की प्रारंभिक स्थिति चोट मोच या लिगामेंट में सूजन की वजह से भी हो सकता है। यह प्रारम्भिक स्थिति में हल्का या फिर तेज दर्द महसूस करा सकता है।

    कंधे दर्द के 4 नायाब घरेलू उपाय।

    गर्मियों के बढ़ने के साथ मौसम अपने साथ कई तरह के रोग लेकर आता है। देश मे लगातार प्रदूषण बढ़ने और मानसिक तनाव की वजह से भी हड्डियों के जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द हो ही जाता है। कंधे दर्द का घरेलू उपचार के लिए कुछ तरीकों को आपनाना लाभदायक साबित हो सकता है।

    कैल्शियम युक्त भोजन दूर भगाए कंधा दर्द।

    कैल्शियम युक्त भोजन दूर भगाए कंधा दर्द

    इंसान को हमेशा ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो मिलावट रहित हों। बाजार में मिलावटी वस्तुओं की भरमार लगी है। ज्यादा मुनाफा के चक्कर में लोग खाद्य पदार्थों के साथ समझौता कर रहे हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में कैल्शियम युक्त भोजन कंधे दर्द में प्रभावी साबित होता है। दूध, मीट, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, सूखे मेवे सहित ओमेगा 3 युक्त मछली के सेवन से मांसपेशियों को बल मिलता है और हड्डियों को प्रचुर मात्रा में कैल्शियम की आपूर्ति भी होती है। गर्मियों के मौसम में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जहां शरीर को निर्जलीकरण से बचाते हैं तो दूसरी तरह जोड़ों में मौजूद फ्लूड और मांशपेशियों के ऊतकों की सुरक्षा भी करते हैं। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन काफी लाभदायक होता है।

    कंधे दर्द में करें बर्फ से सिंकाई।

    कंधे दर्द में करें बर्फ से सिंकाई

    यदि किसी वजह से चोट या मोच हो जाए तो फौरन बर्फ से सेंकने पर आराम मिलता है। कंधे के जोड़ पर बर्फ से सिंकाई करने से मांसपेशियों में मौजूद नर्म ऊतकों की क्षति से बचा जा सकता है। इसके अलावा सेंकने से हड्डियों से जुड़ी मांसपेशियों में तेजी से रक्तसंचार बढ़ता है और रक्त के थक्के जमने का खतरा नही रह जाता। चोट या मोच के दौरान बर्फ को सूती कपड़े में लपेटकर अच्छे से 5 मिनट तक हल्के हाथों से सिंकाई घरेलू उपचार का एक बेहद उत्कृष्ट नमूना है। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करने पर काफी आराम मिलता है।

    कंधे दर्द में ऊंची तकिया लगाने से करें परहेज।

    कंधे दर्द में ऊंची तकिया लगाने से करें परहेज

    अक्सर देखा जाता है कि लोग काफी ऊंची तकिया लगाकर सोते हैं। तकिया लगाकर सोने से गर्दन की मांसपेशियों से कंधों के जोड़ों में रक्तसंचार सही से नही हो पाता। कई बार तो इंसान इसकी आदत के चलते सर्वाइकल पेन का शिकार हो जाता है। कंधे दर्द का घरेलू उपाय तकिया ना लगाकर भी किया जा सकता है। जब भी यह महसूस हो कि गर्दन से लेकर कंधों में दर्द तकिया के वजह से हो रहा है तो तुरंत इसका परित्याग करें। कोशिश करें कि ज्यादा नर्म या मुलायम बिस्तर पर ना लेटें इससे भी कई बार कंधों की समस्या देखी गई है। दरअसल ज्यादा नरम बिस्तर या फिर ऊंची तकिया लगाने से नसों को जरूरी रक्तसंचार और ऊर्जा नही प्राप्त हो पाती है।

    निर्जलीकरण से बचें, नीबू पानी का करें सेवन।

    कंधे दर्द में ऊंची तकिया लगाने से करें परहेज

    गर्मियों के मौसम में जलजनित रोगों का होना स्वाभाविक माना जाता है। इस मौसम में पानी के रोग तेजी से पनपते हैं। हमारे शरीर में दो तिहाई जल ही होता है। कंधे दर्द का घरेलू उपचार के लिए शरीर में पानी की प्रचुरता बनाये रखना काफी आवश्यक होता है। शरीर को 24 घंटे में स्वस्थ रखने के लिए 4 से 6 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। कई बार देखा जाता है कि कई मरीज यूरिक एसिड की वजह से कंधो की समस्या से दो चार होते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर से लगातार निकलता पसीना पानी की कमी कर सकता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए थोड़ी- थोड़ी मात्रा में कई बार पानी का सेवन करें। इसके अलावा नीबू पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। गर्मियों के मौसम में जहां नीबू- पानी नमक चीन का घोल निर्जलीकरण में राहत देता है तो दूसरी तरह यह घोल हड्डियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।

    कंधे दर्द का घरेलू उपाय संबंधित योग/ जरूरी सुझाव

    वैसे तो प्रारम्भिक स्तर पर कंधे दर्द की समस्या किसी बड़ी परेशानी का कारण नही होती फिर भी इसे नजरअंदाज नही किया जा सकता। कई बार बिल्कुल भी शारीरिक श्रम ना करने के चलते भी लोग इस तरह की समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। इंसान को जरूरी व्यायाम करना ही चाहिए। व्यायाम या योग करने से जहां शरीर से अवशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाता है तो दूसरी तरह नए ऊतक भी निर्मित होते हैं। शरीर की मांसपेशियों को बल देने के लिए हमेशा योग एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मानसिक तनाव या फिर गलत खानपान के साथ ही अल्कोहल और धूम्रपान का त्याग करना चाहिए। ऊपर बताये गए नुस्खे कंधे के इलाज में बेहद लाभकारी हैं फिर भी यदि किसी कारण दर्द कम ना हो रहा हो तो चिकित्सक की सलाह पर उपचार बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

    डॉ आलिया

    • 7 Years of Experience
    • (BUMS)

    डॉ आलिया यूनानी चिकित्सा में स्नातक हैं. इन्हें कंधे के दर्द को ठीक करने में महारत हासिल है. इस विधा में इन्हें करीब 6 साल का अनुभव है. अपने इलाज से डॉ आलिया ने कंधे दर्द जैसे रोगों के लिए देश के हज़ारों मरीजों का सफलता से उपचार किया है.

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें