कंधे के उतरने को ना करें नज़र अंदाज़ इन तरीकों से पाये निजात

कंधे के उतरने को ना करें नज़र अंदाज़ इन तरीकों से निजात

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    इन दिनों कंधे का उतरना आम समस्या हो गई है। अक्सर लोग कंधे का उतरना मामूली बात समझ लेते हैं जो की बिल्कुल गलत है। जब किसी का कंधा उतरता है तो जो सॉकेट, कप के आकार में कंधे में मौजूद होता है उसमें से बांह की ऊपर वाली हड्डी बाहर आ जाती है। जिसके बाद कंधे से जुड़ा हुआ कोई भी काम जैसे हाथ को सिर के ऊपर ले जाना, कोई भारी सामान उठाना या हाथ को आमतौर पर हिलाने में भी तेज़ दर्द महसूस होता है। लेकिन लोग इसे यह सोचकर नज़रअंदाज कर देते हैं कि यह मामूली सी कंधे पर आई मोच या चोट है और दो-तीन दिनों में ये ठीक हो जाएगी और ऐसा सोचना बाद में बहुत बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों होता है कंधे का उतरना?

    आखिर क्यों होता है कंधे का उतरना

    अगर कंधे के उतरने के पीछे के आम कारणों की बात करें तो इसमें खेलते या दौड़ते हुए कंधे के बल पर गिरना या अचानक से गेंद का कंधे पर तेजी से लगना या किसी भारी सामान का कंधे पर गिरना जैसी चीज़े शामिल हैं। कंधे का उतरना खेल-कूद करने वाले व्यक्तियों के साथ अक्सर ही होता रहता है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबटीज़ होता है उनके कंधे के कैप्सूल में जकड़न आ जाती है जिसकी वजह है कई गतिविधियां जैसे हाथ को ऊपर नीचे करना, दांए-बांए करने में दिक्कत महसूस होने लगती है।

    जानें कंधे के उतरने के लक्षण

    जानें कंधे के उतरने के लक्षण

    • अचानक से कंधे में तेज़ या चुभने वाला दर्द महसूस होना ।
    • कंधे या हाथ को घुमाने या हिलाने में मुश्किल होना।
    • कंधे का आकार गोल से चौकोर में बदलना।
    • कंधे की हड्डी का हल्का खिसका हुआ महसूस होना।
    • कंधे के किनारे की हड्डी अपनी जगह पर ना महसूस होना।

    कैसे पड़ता है बदलते मौसम का कंधे के उतरने पर प्रभाव

    अगर आपका कंधा गर्मी के मौसम में उतरा है और कुछ समय में सही हो गया है तो खुद के सौभाग्यशाली समझिए क्योंकि बारिश या सर्दी का मौसम में अगर आपका कंधा उतरता है तो गर्मी के मौसम के अपेक्षा ये दर्द काफी हद तक बढ़ जाता है। हालांकि ऐसा भी होता है कि अगर आपका कंधा गर्मी के मौसम में उतरा है और उस दौरान ठीक भी हो गया है तो इसका दर्द आपको बारिश या सर्दी को मौसम में देखने को मिल सकता है।

    पुरूषों का कंधे का उतरना

    पुरूषों का कंधे का उतरना

    इस बात से तो आप सब वाकिफ होंगे कि पुरूषों की हड्डियां महिलाओं के मुताबिक ज्यादा मजबूत होती हैं जिसकी वजह से पुरूष इस सम्सया से जल्दी राहत पा लेते हैं लेकिन इसी के साथ पुरुषों में इस सम्सया के होने की संभावना भी बढ़ जाती है क्योंकि पुरूष शारीरिक काम ज्यादा करते हैं।

    महिलाओं का कंधा उतरना

    महिलाओं में कंधे का उतरना बहुत दर्दनायक होता है। महिलाओं में कंधा उतरने की दिक्कत लंबे समय तक रहती है क्योंकि कंधे के उतरने के बाद भी महिलांए लगातार रोज़मर्रा के काम करती रहती हैं जैसे आटा गूंथना, कपड़ों को धोना, कपड़ो का सूखने पर उतारना, रोटीयां बनाना आदि। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की हड्डियां नाज़ुक होती है। जिसकी वजह से भी इस सम्सया को ठीक होने में वक्त लगता है।

    कंधे के उतरने से पहले रोकथाम

    • अगर आप चाहते हैं कि आपका कंधा ना उतरे तो इन बातों का रखें ध्यान।
    • कोशिर करें की ज़्यादा भारी सामान ना उठाना पड़े।
    • खेल-कूद के दौरान सावधानी से दौंड़ें।
    • महिलांए कोशिश करें कि किचन में ऊंचे स्थान पर रखा हुआ सामान ना उठांए।
    • बर्फीली जगह या पहाड़ों पर फिसलकर कंधे के बल गिरने की संभावना ज्यादा होती है तो वहां सावधानी बर्तें..

    कंधे के उतर जाने पर रोकथाम के उपाय

    कंधे के उतर जाने पर दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी के कामों को करने में तकलीफ पैदा करता है। ऐसे में इसका जल्द-जल्द से इलाज करना ही बेहतर विकल्प है जो आप अलग-अलग तरीके अपनाकर कर सकते हैं।

    एलोपैथ से ठीक करें कंधे का उतरना

    एलोपैथ से ठीक करें कंधे का उतरना

    आप में से कई लोग एलोपैथिक इलाज को प्राथमिकता देतें होंगे। एलोपैथ के ज़रिए किया गया इलाज किसी भी बीमारी से तुरंत राहत दिलाता है। एलोपैथिक इलाज आपकी तकलीफ या आपके दर्द को जड़ से उखाड़ फेकता है। ऐसे में अगर आपको कंधे के उतरने से जल्द से जल्द छुटकारा चाहिए डॉक्टर के परामर्श से इसकी दवाइंया खाइए। याद रखिए कि बिना डॉक्टर के परामर्श के ली गई दवाइयां साइड इफेक्ट दे सकती हैं।

    यूनानी से कंधे के दर्द का इलाज

    ना जाने कितने सालों से यूनानी चिकित्सा ये साबित करते आ रही है कि यूनानी इलाज किसी भी परेशानी का इलाज आसानी से कर देती है। कंधे के उतरने पर किसी ऐसे व्यक्ति सुझाव लें जिसे यूनानी चिकित्सा की जानकारी हो। यूनानी चिकित्सा से कंधे के उतरने की तकलीफ ठीक हो जाएगी साथ ही इसका शरीर पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि वर्तमान समय में यूनानी चिकित्सा का एलोपैथी चिकित्सा के सामने टिकना मुश्किल ज़रूर हो रहा है लेकिन जिन्हें इसकी जानकारी या समझ है वह इसे अपनाते हैं।

    आयुर्वेद से कंधे के दर्द का इलाज

    आयुर्वेद से कंधे के दर्द का इलाज

    प्राचीन समय से ही आयुर्वेद का इलाज सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। जब आपको कंधे उतरने की समस्या का सामना करना पड़े तो कोशिश करें कि जड़ी बूटियों या आयुर्वेद के माध्यम से सही करें। बिना समझ के आयुर्वेदिक इलाज ना अपनांए। जड़ी बूटियों के इलाज से कंधे के उतरने की समस्या ठीक होने में थोड़ा समय जरूर लेती है लेकिन इसे जड़ से मिटा देती है। अगर आप चाहें तो आयुर्वेद और यूनानी को साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    होम्योपैथ से कैसे ठीक होगा कंधे का उतरना

    आज के समय में कई लोग होम्योपैथ को इलाज का बेहतर जरिया समझते है। खासतौर से वह लोग जो एलोपैथ की कड़वी दवा खाना पसंद नहीं करते वह चीनी की छोटी व मीठी गोलियां लेना पसंद करते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में कोई भी होम्योपैथ की दवा ना खा लें। इसे डाक्टर के परामर्श से ही लें। कंधे के उतरने पर डॉक्टर मीठी गोलियों के साथ द्रव्य मिलाकर देते हैं जो समस्या को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।

    कंधे के उतरने पर क्या करें/ क्या ना करें

    • जितना हो सके कंधे को उतना आराम दें।
    • कंधे के उतरने पर एसी/कूलर में समय ज्यादा समय ना बितांए.
    • कंधे के उतरने पर मालिश ना करें।
    • कंधे के उतरने पर दौड़ने या खेलने-कूदने बचें।
    • कोशिश करें कि किसी प्रकार का भारी सामान ना उठांए
    • कंधे के उतरने पर हाथ को ज़्यादा ना घुमांए।

    डॉ आलिया

    • 7 Years of Experience
    • (BUMS)

    डॉ आलिया यूनानी चिकित्सा में स्नातक हैं. इन्हें कंधे के दर्द को ठीक करने में महारत हासिल है. इस विधा में इन्हें करीब 6 साल का अनुभव है. अपने इलाज से डॉ आलिया ने कंधे दर्द जैसे रोगों के लिए देश के हज़ारों मरीजों का सफलता से उपचार किया है.

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें