उचित खानपान से दूर होंगे हाथों के दर्द

उचित खानपान से दूर होंगे हाथों के दर्द

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हाथों में दर्द होना किसी बड़ी बीमारी की तरफ संकेत नहीं करता। क्योंकि कई बार घंटो की-बोर्ड पर काम करते रहने के कारण भी हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
    आमतौर पर हाथों में दर्द मोच, चोट, या फ्रेक्चर के कारण हो जाते हैं। जो उपचार के तुरंत बाद ठिक भी हो जाते हैं। लेकिन कई बार हाथों में दर्द होने का कारण कैल्शियम की कमी या गठिया भी हो सकता है। जो इलाज के बाद भी दोबारा पनप जाते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा के लिए सही खानपान का होना बहुत ज़रूरी होता है।

    हाथों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए उचित आहार

    हाथों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए उचित आहार

    शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि कई बार खानपान ठीक ना होने के कारण शरीर में कई तरह के रोग लग जाते हैं। हाथों में दर्द भी गलत खानपान के कारण हो सकता है। तो आज हम आपको हाथों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ उचित आहार बताने जा रहे हैं। जिसे अपने खानपान में शामिल करके आप शरीर को छूने वाले रोगों से निजात पा सकते हैं तो आइए जानते हैं। हाथों में दर्द से बचने के लिए कैसे खानपान का चयन करना चाहिए।

    • दालचीनी है फायदेमंद- दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें फाइबर, कैल्शियम और आयरण के गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से शरीर में किसी भी तरह के रोग नहीं लगते हैं। इसलिए खाने में रोज़ाना दालचीनी का सेवन ज़रूर करें। ये आपको रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।
    • अदरक से मिलेगा विटामिन- अदरक में विटामिन के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो आपके शरीर के जोड़ों को स्वस्थ बनाता है। इतना ही नहीं अदरक में पाया जाने वाला यौगिक जोड़ों के दर्द और आवाज़ को खत्म करता है।
    • ब्रोकली पहुंचाएगा पोषक तत्व- ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हाथों की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यदि आपके हाथों में दर्द गठिया के कारण हो रहा है तो इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटिन और विटामिन-ए आदि गठिया के रोग से छुटकारा पाने में मदद करता है।
    • प्याज़ में है सल्फर के गुण- प्याज़ में सल्फर के गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल हाथों के दर्द के साथ-साथ कैंशर के रोकथाम के लिए भी किया जाता है।
    • अनन्नास बनाएगा मांसपेशियां मजबूत- अनन्नास मांसपेशियों के इलाज के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही ये आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और पित्त के कष्ट को भी दूर करता है।
    • साग से मिलेगा मिनिरल- साग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। खासतौर पर सर्दियों में साग का सेवन हमें जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है।
    • बादाम है लाभदायक- कई बार हाथों में दर्द का कारण मोटापा भी हो सकता है क्योंकि मोटापे के कारण शरीर में कई तरह के रोग लग जाते हैं। इसके लिए बादाम बहुत फायदेमंद है। क्योंकि बादाम में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट की भरपूर मात्रा होती है। जो आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास करवाती है।
    • अखरोट से मिलेगा एंटी-ऑक्सीडेंट- अखरोट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता हैं।

    यदि आप भी बार-बार होने वाले हाथों के दर्द से परेशान हैं तो ऊपर बताए गए हेल्दी आहार आपको दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

    डॉ अनस

    • 6 Years of Experience
    • (BUMS)

    मैं डॉ अनस यूनानी चिकित्सा पद्धति में बैचलर हूँ। जोड़ों के दर्द ( Joints pain) और बैक पेन ( back pain) पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द जैसी समस्या के उपचार में मुझे 5 साल का अनुभव है। मैनें अपने उपचार से हजारों रोगियों को एक नया जीवन प्रदान

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें