ये योग बनाएंगे आपके हाथों को सुडैल और मजबूत

ये योग बनाएंगे आपके हाथों को सुडैल और मजबूत

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    हाथों में दर्द की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि ज़्यादा देर तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करते रहने के कारण भी हाथों की नसों में खिंचाव आ जाता है जिसके कराण दर्द होता है। लेकिन कई बार कुछ लोगों के हाथों में दर्द के साथ-साथ सुन्न भी पड़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारे शरीर में बल्ड का सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता तो हमारे हाथ जल्द ही सुन्न पड़ने लगते है। और ध्यान ना देने पर ये दर्द में तब्दिल हो जाते हैं।
    अक्सर आपने देखा होगा सुबह सोकर उठने के बाद हाथों में झनझनाहट होने लगती है। ऐसा लगता है मानों हाथों में कोई कीड़ा चल रहा हो। ऐसा होने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन-बी12 और बल्ड की कमी है। अधिकांश ये समस्या मोटे लोगों में देखने को मिलती है। क्योंकि ज़्यादा देर तक एक ही स्थान पर बैठने से मोटे लोगों के शरीर में खून का संचालन रूक जाता है जिसके कारण दर्द और झनझनाहट होने लगता है।

    हाथों में दर्द के योग

    हाथों में दर्द के योग

    • छोटे मोटे हाथों के दर्द के लिए किसी एलोपैथी इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। इस स्थति में हम दर्द को नियमित व्यायाम द्वारा ठिक कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप कुछ आसान योग की सहायता से ही हाथों के दर्द से छुटाकार पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
    • पुश-अप– पुश अप आपके हाथों को स्वस्थ बनाता है। साथ ही बाहों के मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। पैरों को पंजों के सहारे ऊपर की तरफ उठाएं। और अपनी हाथों की मदद से शरीर के आगे वाले भाग से पुश अप करें। इस योग को रोज़ाना सुबह 15 से 20 बार ज़रूर करें। ऐसा करने से बाहों का संतुलन ठिक रहता है। और सांस लेने में तकलीफ भी नहीं होती है।
    • ट्राइसेप्स प्रेस- इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ को सीधा करते हुए कुर्सी पर बैठ जाएं। और पैरों को फैली लें। इसके बाद हाथों से लगभग 2 से 3 एलबीएस का डम्बुल उठाएं। इस योग को रोज़ाना करने से कोहनी की हड्डियों मज़बूत होती हैं।
    • शेक हैंड- शेक हैंड करने से हाथों का संतुलन ठिक रहता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को आराम की स्थिति में ले आएं। और हाथों को ढ़िला छोड़ते हुए इसे शेक करें। सावधानी से इस योग को करें। हाथों को झटके नहीं।
    • डायोग्नल रेसिस- इसे करने के लिए अपने दाएं हाथ को शरीर के आगे की तरफ़ लेजाकर कूल्हे के पास रखें। अपने हाथों को सीधा रखते हुए ऊपर उठाएं। अब शरीर के सामने से हाथ को मोड़ें। दूसरे हाथ से भी इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस अभ्यास को करने से हाथों में दर्द की समस्या दूर होती है।
    • आर्म रोटेशन- इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनो हाथों को फैलाएं और हाथों को रोटेट करते रहें। नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर में खुन का बहाव ठीक रहता है। और हाथों में किसी भी तरह के दर्द संबंधित समस्या नहीं रहती है।

    यदि आपके हाथों में भी हमेशा दर्द की शिकायत रहती है तो ऊपर बताए गए एक्सरसाइज़ को करना बिल्कुल ना भूलें। ये एक्सरसाइज़ आपके हाथों में होने वाली दर्द की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही हाथों की मांसपेशियों को सुडैल और मज़बूत बनाते हैं।

    डॉ वैशाली

    • 7 Years of Experience
    • (Physiotherapist)

    डॉ वैशाली, योगा, व्यायाम जैसे माध्यम से हड्डियों के रोग का इलाज करती हैं. इन्हें इस विधा में करीब 6 साल का अनुभव है. इनके साथ योग, व्यायाम जैसे तरीके सीखकर देश के हज़ारों मरीज स्वास्थ्य लाभ उठाते हैं. पिछले कई सालों में लगभग हर मरीज डॉक्टर वैशाली के बताए

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें