स्वस्थ खानपान ही मिटा सकता है कंधे का दर्द

स्वस्थ खानपान ही मिटा सकता है कंधे का दर्द

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    मौसम में बदलाव के कारण कंधे में दर्द होना समान्य है। खासतौर पर सर्दियों के आने पर कंधे अकड़ जाते है जिसके कारण दर्द होने लगता है। कंधे में दर्द किसी पुरानी चोट या ज़ख्म के कारण भी हो सकता है। व्यायाम करने से और खानपान में सुधार करने से इस दर्द से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से भी कंधे में दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

    दालचीनी का सेवन

    दालचीनी का सेवन से दूर भगाए कंधे का दर्द

    दालचीनी एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट माना जाता है। इसके तेल का सेवन एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के रूप में भी किया जाता है. दालचीनी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम होता है. इसके सेवन से शरीर की हड्डियाँ मजबूत हो जाती हैं. इसका प्रयोग मसालों में भी किया जाता है.

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

       

      दूध का सेवन

      दूध का सेवन

      दूध हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। इसमें विटामिन डी के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर की तंदरूस्ती बनाए रखने में मदद करता है। अपने रूटीन में एक गिलास दूध ज़रूर शामिल करें।

      अदरक का सेवन

      अदरक दूर भगाए कंधे का दर्द

      अदरक एक प्राकृतिक दर्दनाशक तत्व माना जाता है. प्राकृतिक तौर पर इसे दर्द की महाऔषधि भी कहा जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें पाया जाने वाला जिंजरोल्‍स कंधे के दर्द से राहत दिलाता है. हम इसका सेवन सब्जी, सलाद सहित चाय आदि में बहुतायत तरीके से कर सकते हैं.

      लहसुन का सेवन

      लहसुन दूर भगाए कंधे का दर्द

      लहसुन का प्रयोग सदियों से प्राकृतिक पेनकिलर के रूप में होता आया है. इसमें मौजूद तत्व शरीर में गठिया रोग नही पनपने देते. लहसुन को भूनकर या कच्चा भी खाया जा सकता है. लहसुन का सूप कई तरह के विषाणुओं को भी मारने में सक्षम होता है.

      प्याज का सेवन

      प्याज का सेवन

      आँखों से पानी गिराने वाली प्याज में कई तरह के गुण पाए जाते हैं. प्याज को कई तरह से खाया जा सकता है. मसलन सब्जी सलाद के रूप में इसका सेवन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. इसमें मौजूद तत्व गर्दन और कंधे के जोड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं.

      डॉ आकांक्षा

      • 7 Years of Experience
      • (BHMS)
      • Quora

      मै डॉ आकांक्षा होम्योपैथिक चिकित्सा में बैचलर हैं. इन्हें जॉइंट्स पेन (जोड़ों का दर्द) और बैक पेन (पीठ दर्द) जैसे रोगों का विशेषज्ञ माना जाता है. इन्होने अपने उपचार से देश के हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है. डॉ आकांक्षा को जॉइन्स पेन( जोड़ों का दर्द) और बैक पेन

      हमारे डॉक्टर से सलाह लें