इन प्राकृतिक नुस्खों से पाएं कमर दर्द से छुटकारा

कमर दर्द से छुटकारा

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    इंसान की शरीर के बिल्कुल बीच के भाग में स्थित कमर जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा होता है। कमर ऐसा भाग होता है जो इंसान को उठाने बैठने से लेकर चलने फिरने में एक महत्वपूर्ण कड़ी की तरह होता है। कमर दर्द हो जाने पर लोग हिलने डुलने में भी सक्षम महसूस नही कर पाते। मसलन काम काजी महिलाएं इस तरह की समस्या से ज्यादा प्रभावित रहती हैं। घरेलू काम काज करने में मशगूल महिलाओं को इसका आये दिन सामना करना ही पड़ता है। वैसे यह समस्या किसी भी उम्र के स्त्री पुरुष युवा और बच्चों में हो सकती है लेकिन महिलाओं का अंग नाजुक होने के कारण उनमे यह समस्या आम हो जाती है। समस्या के निदान के लिए लोग कई तरह के उपाय ओर उपचार अपनाते हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इस तरह की मर्ज के लिए बेहद असरदार होते हैं।

    आमतौर पर प्राकृतिक इलाज हमारे रसोई में मौजूद होता है लेकिन जानकारी के अभाव में इसका समुचित इस्तेमाल लोग कर नही पाते। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जिनके प्रयोग से कमर के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

    कमर दर्द के कारण

    वैसे कमर के दर्द एक ऐसी आम समस्या है जिसे लोग आम तौर पर सामान्य समझते हैं। अमूमन यह रोग पुरानी चोट के उभरने से भी हो जाता है। इसके अलावा ज्यादा वजन उठाने ओर शारीरिक श्रम के चलते इस समस्या का होना एक आम कारण है। बदलते परिवेश में खान पान और जीवनशैली में परिवर्तन की वजह से हड्डियों के जोड़ कमजोर हो जाते हैं। फेफड़ों में संक्रमण ओर किडनी की समस्या भी कमर दर्द का एक बड़ा कारण मानी जाती है। इस तरह की अन्दरूनी समस्या से कमर की तकलीफ बीते 20 सालों में बहुतायत से सामने आ रही है। इसके अलावा अनुवांशिक परिस्थितियां भी इसका कारण बन जाती हैं। आज के दौर में इंसान दवाओं का आदी बनता जा रहा है। दवाओं के साइड इफेक्ट भी कमर की समस्याओं में वृद्धि का कारण बन जाते हैं।

    कमर दर्द के लक्षण

    पीठ में दर्द के साथ ही कमर के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस होने लगता है। कुछ स्थिति में कमर के निचले हिस्से में सूजन भी आ जाती है। अंदरूनी तकलीफ के चलते पेशाब में जलन भी एक प्रमुख लक्षण होता है। कमर दर्द के दौरान इंसान ज्यादा देर तक एक जगह बैठ नही पाता। इस समस्या के चलते मूत्राशय में परेशानी के साथ माल त्याग में भी दिक्कत पेश आती है।

    कमर दर्द के प्राकृतिक उपचार

    कमर दर्द में लोग ऐसी दवाओं के आदी बनते जा रहे हैं जो फौरी राहत प्रदान करती है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट इंसान को जीवन भर का रोगी बना देते हैं। कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे अपनाकर आप दर्द से निजात पा सकते हैं

    अजवाइन का सेवन

    करीब 1 चम्मच अजवाइन को तवे पर भून लें। भूने हुए अजवाइन को ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते रहें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी को पी लें। ऐसा करीब एक सप्ताह करने पर कमर से दर्द दूर हो जाएगा।

    धतूर का पत्ता और बीज

    धतूर जो लगभग हर घर मे मौजूद होता है इसके पत्ते भगवान को भी चढ़ाये जाते हैं। इसके पत्तों को पीसकर कमर में लगाने से आराम मिलता है। यदि पत्ते ना मिल रहे हों तब इसका बीज पीसकर उसमें चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर कमर पर मालिश करने से दर्द में बेहद आराम मिलता है।

    धतूर पत्ता के फायदे

    अदरक का सेवन

    अदरक एक प्राकृतिक दर्द नाशक माना जाता है। इसके एक चम्मच रस में एक चम्मच शहद या देशी गाय का घी मिलाकर सेवन करने से कमर दर्द में बेहद आराम मिलता है।

    अदरक सेवन के फायदे

    गोखरू का चूर्ण और सोंठ

    गोखरू की आधा चम्मच मात्रा में आधा चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से कमर के दर्द एक सप्ताह में समाप्त होने लगता है। सोंठ को दूध में उबालकर पीने से भी कमर दर्द में आराम प्राप्त होता है।

    गोखरू सेवन के फायदे

    सावधानी और जरूरी सलाह

    ऊपर दिए गए प्राकृतिक नुस्खे वाकई बेहद असरदार होते हैं। इनका किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नही होता क्योंकि ये केमिकल मुक्त उत्पाद होते हैं। लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले इसकी मात्रा और समय के साथ चिकित्सक या हकीम की सलाह लेना उत्तम होता है।

    डॉ आकांक्षा

    • 7 Years of Experience
    • (BHMS)
    • Quora

    मै डॉ आकांक्षा होम्योपैथिक चिकित्सा में बैचलर हैं. इन्हें जॉइंट्स पेन (जोड़ों का दर्द) और बैक पेन (पीठ दर्द) जैसे रोगों का विशेषज्ञ माना जाता है. इन्होने अपने उपचार से देश के हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है. डॉ आकांक्षा को जॉइन्स पेन( जोड़ों का दर्द) और बैक पेन

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें